फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भदोही नगर में 127.26 करोड़ से स्थापित होंगे तीन एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मिशन नमामि गंगे के तहत भदोही नगर पालिका क्षेत्र में तीन एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना की जाएगी। जलनिगम वाराणसी को 127.26 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हो चुकी है। योजना को पूरा करने के लिए निगम को 21 माह का समय मिला है।
विज्ञापन

जिले के सात नगर निकायों में भदोही नगर पालिका सबसे बड़ी है। करीब एक लाख से अधिक आबादी वाले नगर में कई कालीन कंपनिया स्थापित हैं। कंपनी के साथ ही घरों से निकलने वाला दूषित पानी आसपास की दो छोटी नदियाें में छोड़ा जाता है। सहायक नदियों से होकर यह पानी गंगा में पहुंचता है। कुछ माह पूर्व लखनऊ में नमामि गंगे मिशन की बैठक में भदोही नगर में तीन एसटीपी निर्माण की स्वीकृति मिल गई। अब उसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया।
अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि योजना के लिए बजट जलशक्ति मंत्रालय से मिले हैं। इसमे कुछ अंशदान प्रदेश सरकार का भी है। सबसे उच्च शक्ति 21 एमएलडी क्षमता का एसटीपी धौरहरा में निर्मित होगा। जबकि रजपुरा में 6.2 एमएलडी और धसकरी में 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण होना है। बताया कि सात माह की कवायद के बाद तीनो स्थानों पर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। तीनो स्थानों पर एसटीपी स्थापना के बाद शहर का गंदा पानी नालों के माध्यम से इन एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा जहां शोधित होने के बाद ही पानी नदियों में जाएगा। बताया कि तीनो एसटीपी निर्माण का काम वाराणसी जल निगम को सौंपा गया है। जिसके लिए उन्हें 21 माह का समय दिया गया है। ऐसे में आशा की जाती है कि अगले दो वर्षों में हमारी नदियों में गंदा पानी बहाए जाना रुक जाएगा। बताया कि धौरहरा मे ही वरुणा नदी गुजरती है जहां जबसे बड़ा एसटीपी स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें