फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन यात्री हुए बीमार, इलाज के लिए पहुंचाए गए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने और वहां से स्नान कर लौटने के दौरान भीड़ के कारण रविवार की रात और सोमवार को तीन यात्री बीमार पड़ गए। सभी को आरपीएफ की टीम ने लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




महाकुंभ में स्नान के बाद वापसी के दौरान बीमार पड़ रहे लोगों को इलाज के लिए आरपीएफ के जवान अस्पताल पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। स्टेशन पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम भी बीमार पड़ने वाले यात्रियों की मदद कर रही है। रविवार की रात संगीता देवी (35) पत्नी ओमप्रकाश निवासी हुकाडीह, गोसालडीह थाना सूर्यपुरा, रोहतास बिहार संगम में स्नान कर लौटते समय स्थानीय स्टेशन पर बीमार हो गईं। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में टीम ने उन्हें लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह सोमवार को सुबह 10 बजे प्रयागराज से आई स्पेशल ट्रेन से उतरते ही विश्वामित्र (45) निवासी गहमर जिला गाजीपुर बीमार हो गए। आरपीएफ ने उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा दोपहर में एक बजे गया जाने के लिए आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर सवार होते समय भीड़ देेख कर एक यात्री अचेत हो गया। स्वास्थ्य विभाग और आरपीएफ की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें