फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर से दिल्ली के बीच तीन जोड़ी ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व तटीय रेल की ओर से कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और यास तुफान के असर को देखत हुए भुवनेश्वर और दिल्ली के बीच चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। सभी ट्रेंने पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 10 जून के बीच दो से तीन दिन तक ट्रेन निरस्त रहेेगी। बताया कि 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 03, 04, 07 एवं 10 जून को निरस्त रहेगी। वहीं 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 03, 05, 08 एवं 10 जून को नहीं चलेगी। इसी तरह 02825 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 02 एवं 09 जून को, 02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 04 एवं 11 जून, 2021 को रद्द रहेगी। इसी तरह 02855 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पांच को और 02856 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 06 जून को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें