चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को कचहरी के पास देर रात बाइक पर तमंचा लहरा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर कचहरी की तरफ से तमंचा लहराते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनों बदमाशों को धर दबोचा। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि तीनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। संवाद