फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। थाना क्षेत्र के एक गांव में धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन से तब गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासिनी विवाहिता ने थाने में रविवार को पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में धीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें