फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंटेनर और स्कार्पियो की टक्कर मे तीन की मौत व सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर और स्कार्पियो की टक्कर मे तीन की मौत व सात घायल
विज्ञापन

मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के समीप एनएच 19 के दक्षिणी लेन में बृहस्पतिवार की सुबह खड़ी एक कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान झारखंड के रहने वाले मुस्लिम अंसारी (45), मुन्ना अंसारी (45) और रजिया खातून (60) निवासी रोहतास के रूप में हुई। इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के समीप एक कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला सहित तीन की मौत हुई है। बाकी अन्य सात लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। तीनों शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें