फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। चंदौली मार्ग पर मंगलवार को आमने-सामने बाइक की हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायलों में गंजख्वाजा निवासी अमित यादव (21) तथा शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विनय (20) और मनीष (20) शामिल हैं। डॉक्टरों ने अमित यादव और विनय की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर किया, जबकि मनीष का इलाज चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में ही किया गया। दोनों बाइक सवार चंदौली मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें