फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDDU Nagar: रेल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मानव तस्कर, 10 नाबालिगों को मिली 'आजादी'

Wed, 03 May 2023 05:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने 10 नाबलिग बच्चों के साथ तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया। बच्चों को साड़ी की फैक्टरी में काम कराने के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 10 नाबलिगों के साथ तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों तस्कर बिहार से बच्चों को साड़ी की फैक्टरी में काम कराने के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ऑपरेशन आहट चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह गश्त कर रहे थे। प्लेटफॉर्म संख्या सात और 8 पर 10 नाबालिग बच्चे संदिग्ध हाल में बैठे दिखे।

सभी बच्चे अररिया जिले के 

पूछताछ में पता चला कि तीन लोग बच्चों को अररिया बिहार से साड़ी की फैक्टरी में काम कराने के लिए वाराणसी ले जा रहे हैं। बच्चे सीमांचल एक्सप्रेस से आए थे और वाराणसी जाने की तैयारी में थे। बच्चों की निशानदेही पर मो. शाहजुद्दीन, निवासी मकियारपुर, वार्ड नं. 16 अररिया, मो. जुम्मन निवासी मकियारपुर, अररिया और मोहम्मद सकीम, निवासी वार्ड नं. दो, मकियारपुर, अररिया बिहार को गिरफ्तार बताया।

विज्ञापन

बरामद सभी बच्चे अररिया बिहार के निवासी हैं। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों को रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। वहीं मानव तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें