फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे ठप रहा आरक्षण कार्य

Sun, 06 Nov 2016 01:07 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह हावड़ा और आसनसोल के बीच आप्टिकल फाइबर केबल कट जाने से पूर्व मध्य रेलवे के सभी पीआरएस सिस्टम फेल हो गए। इससे आरक्षण कराने आए यात्रियों को परेशानी हुई। करीब तीन घंटे बाद केबल जोड़े जाने पर पीआरएस लिंक ने काम शुरू किया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे काउंटर खुलते ही आरक्षण कार्य शुरू हो गया था। इसी दौरान नौ बजकर बीस मिनट पर लिंक फेल हो गया। पहले तो सभी ने सोचा कि तकनीकी दिक्कत आई होगी। आधे घंटे तक लिंक नहीं आया तो यात्रियों ने पूछताछ की तो पता चला कि हावड़ा और आसनसोल के बीच ओएफसी कट जाने से संचार व्यवस्था बाधित है। इसके चलते यात्रियों को आरक्षण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

करीब तीन घंटे बाद सवा बारह बजे ओएफसी जुड़ने के बाद लिंक ठीक हुआ, तब आरक्षण कार्य शुरू हुआ। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र राम ने बताया कि पूर्व रेलवे के आसनसोल और हावड़ा के बीच संचार ओएफसी कट जाने से लिंक फेल हो गया था। इसकी वजह से तीन घंटे तक आरक्षण कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें