ुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : chandauli
सकलडीहा मुगलसराय मार्ग पर अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप शनिवार की भोर में तीन बजे दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें चालक और ट्रक मालिक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग जाने से आवागमन घंटों बाधित हो गया।
मिर्जापुर जिले के चुनार कुसुम्ही निवासी चालक महेश यादव (30) और मिर्जापुर निवासी ट्रक मालिक विजय पांडेय (50) ट्रक लेकर सकलडीहा से मुगलसराय की तरफ आ रहे थे। भोर में तीन बजे सरेसर गांव के समीप मुगलसराय से सकलडीहा की तरफ जा रहेे दूसरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
महेश और विजय दोनों केबिन में फंस गए। वहीं दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। वहीं बीच सड़क पर हुई टक्कर की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद क्रेन की सहायता से ट्रकों को हटाया गया तब जाकर तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।