फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन हॉस्पिटल सील, मेडिकल स्टोर को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को एसडीएम अविनाश कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पड़ाव क्षेत्र के तीन अस्पतालों को पंजीकरण नहीं होने के कारण सील कर दिया गया। अलीनगर के हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर को लाइसेंस नहीं होने के कारण बंद करा दिया।
विज्ञापन

चंदौली में बिना पंजीकरण के तमाम अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इसके खिलाफ चार महीने से स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। सीएमओ डॉ.युगल किशोर राय के निर्देश पर सकलडीहा, चंदौली, नियामताबाद, नौगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई अस्पतालों को सील किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग को पड़ाव क्षेत्र में बिना लाइसेंस के अस्पताल संचालन की शिकायत मिल रही थी। बुधवार की सुबह एसडीएम अविनाश कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई अस्पतालों पर छापेमारी की। जिसमें जरूरी कागजात और पंजीकरण न होने से पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के पास, पड़ाव क्षेत्र और कटरिया स्थित अस्पतालों को सील कर दिया। लाइसेंस न मिलने पर अलीनगर के एक हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया। एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मेडविन हॉस्पिटल, एसआर और विमल हॉस्पिटल को सील किया गया है। अमन हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें