पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समीप बुधवार की शाम अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। कैंडल जलाकर स्वतंत्रता के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि करो या मरो के नारे के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। यह आंदोलन आजादी के संघर्षों में सबसे व्यापक आंदोलन साबित हुआ। देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। बृजेश गुप्ता, नंद गोपाल सिंह, शाहिद तौसिफ, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, संजय मिश्रा, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, नेहाल अख्तर, उषा यादव, संगीता सिंह, बाबूलाल, अजीत गिरी, रामसेवक पटेल, मेवालाल पटेल, रामसेवक पटेल, गणेश पटेल आदि उपस्थित रहे।