फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक साथ उठे तीन जनाजे, किड़िहिरा गांव में मातम

विज्ञापन
शहाबगंज में तीन युवकों के शव को दफनाए जाने के दौरान जुटे लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के किड़िहिरा गांव में शनिवार को कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार को जोहर की नमाज के बाद तीनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एक साथ तीन जनाजे उठने से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
शनिवार को सबमर्सिबल पंप निकालने के लिए वारिश अली (18), तौकीर (18), आखिर जमा (35) और शमशेर कुएं में उतरे थे। कुएं के भीतर अचानक जहरीली गैस के कारण चारों बेहोश हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन वारिश अली, उसके दोस्त तौकीर और चाचा आखिर जमा की मौत हो चुकी थी। अचेत शमशेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ चकिया अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को शासकीय सहायता का आश्वासन दिया।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव लाए गए। जोहर की नमाज के बाद किड़िहिरा गांव स्थित कब्रिस्तान में तीनों को दफनाया गया।
इस दौरान हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें