फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस को चकमा देकर तीन इनामी बदमाशों ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मारपीट और असलहा लूट से जुड़े चर्चित मामले में 15-15 हजार के तीन इनामी बदमाशों ने पुलिस को चकमा देते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में समर्पण किया। जबकि एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई थीं। लेकिन पुलिस अधीक्षक की सारी रणनीति धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन

वर्चस्व की लड़ाई में नवंबर में डेरवा निवासी अभिषेक सिंह और उसके भाई अंकित सिंह की बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव के पास बदमाशों ने पिटाई कर दी थी। यही नहीं बुरी तरह पीटने के बाद फार्च्यूरन का शीशा भी तोड़ दिया साथ ही असलहा भी लूट ले गए। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई कि सराय निवासी विकास सिंह का अंकित से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
वर्चस्व स्थापित करने के लिए ही विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकित और उसके भाई की पिटाई की। बहरहाल विकास सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू, अभय सिंह और रामू गुप्ता के खिलाफ बलुआ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने काफी हाथ पांव मारा लेकिन कामयाबी नही मिल सकी तो चारों के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम भी गठित कर रखी थी।
इनामी बदमाश विकास सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू और अभय सिंह ने फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में सिविल जज जूनियर डिवीजन के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस को बदमाशों के समर्पण की तैयारी की भनक तक नहीं लग पाई। आरोपियों के अधिवक्ता चंद्रभानु सिंह ने बताया कि विकास सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू और अभय सिंह कोर्ट में सरेंटर कर दिया है।
न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। हालांकि चौथा आरोपी रामू गुप्ता अभी फरार है।

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें