फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली कनेक्शन जोड़ने गए तीन संविदाकर्मियों को पीटा, बाइक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शुक्रवार को देर शाम बिजली का कनेक्शन जोड़ने गए संविदाकर्मियों की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। यही नहीं, उन्होंने कर्मचारियों की बाइक भी तोड़ दी। जेई सुभाष यादव ने बलुआ थाने में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव गांव विद्युत बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे है। शुक्रवार की दोपहर चेकिंग के बाद बल्लीपुर गांव में कुछ लोगों की सप्लाई काट दी। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को जल्द बकाया बिल जमा करने के वादा किया। जिसपर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संविदाकर्मी सतीश यादव,रितेश यादव व सचित यादव गांव में बिजली शाम को बिजली कनेक्शन जोड़ने जा रहे थे। जैसे ही गांव में पहुंचे तो गांव के कुछ मनबढ़ों ने संविदाकर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। कर्मियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। फोन से कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे जेई उन्हें बलुआ थाने ले गए, जहां दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें