सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी काॅलेज में बुधवार को बीएड की परीक्षा के दौरान नकल करते तीन छात्र पकड़े गए। इन तीनों को रस्टीकेट कर दिया गया। सहायक केंद्राध्यक्ष की रिपोर्ट पर केंद्राध्यक्ष प्रो. पीके सिंह ने यह कार्रवाई की।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से बीएड प्रथम पाली की परीक्षा सकलडीहा पीजी कॉलेज चल रही है। इसमें लल्लन आर तिवारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं एंब्रोसिया बीएड कॉलेज, देवेंद्र नाथ जनता महाविद्यालय, स्वामी शरण महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में प्राचार्य की ओर से गठित महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक उड़ाका दल की जांच में कुल तीन परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इसकी रिपोर्ट केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर पीके सिंह को सूचना दी गई। केंद्राध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से तीनों को रस्टीकेट कर दिया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय अपने केंद्र पर शासन एवं विश्वविद्यालय के मंशा अनुरूप नकल विहीन सूचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध है।