फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साढ़े तीन माह बाद भी नो-ड्यूज के लिए परेशान हैं बिजली के उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चोरी की बिजली जलाते हुए पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वर्ष 2019 में स्थानीय कस्बा में जिला स्तरीय विद्युत थाना खोला गया है। अब तक विद्युत चोरी सहित अन्य मामलों में जिले के करीब सात हजार लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इनमें करीब 25 सौ उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत बीते नंबर माह से 16 जनवरी तक पेनाल्टी के साथ बकाया जमा कर दिया है। इसके बावजूद नो ड्यूज नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


जनपद में बिजली विभाग के तीन विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पीडीडीयू नगर, सदर चंदौली मुख्यालय और सकलडीहा में संचालित है। विद्युत चोरी को रोकने के लिए वर्ष 2019 से अभियान चलाकर करीब सात हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं। योजना के तहत करीब 25 सौ उपभोक्ताओं ने कोर्ट कचहरी के चक्कर से बचने के लिए छूट के साथ राजस्व जमा तो कर दिया है लेकिन नो ड्यूज न मिलने से परेशान हैं। इस संबंध में एक्सईएन राजन कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत जारी शासनादेश के अनुसार बकाया बिल सहित पेनाल्टी जमा कराने के बाद उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेकर रेगुलर एक साल तक बिजली का बिल जमा करने पर ही विभाग नोड्यूज जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें