दुलहीपुर। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर स्थित सघन दुलहीपुर बाजार के पास सड़क पर खतरनाक गड्ढों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। रात में बारिश के बाद पानी भर करने के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक छह घंटे में गड्ढों में तीन ऑटो, दो ई-रिक्शा और पांच बाइकें पलट गईं। इन हादसों में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। बुधवार की रात बारिश के बाद चंधासी कोलमंडी स्थित मस्जिद से दुलहीपुर बाजार तक जलभराव हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को सड़क के गड्ढों में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे कई महिलाएं चोटिल हो गईं। इसके बाद फिर एक एक ऑटो और एक ई रिक्शा पलट गया। इसके अलावा बाइक बाइक पलटने से कई लोग घायल हो गए। क्षेत्र के परमानंद यादव, गौतम पासवान डाॅ. आरके शर्मा, अमित शर्मा, अनिल सेठ, नंदलाल विश्वकर्मा, याहिया खान, रमेश यादव, रामजी प्रजापति आदि ने कहा कि सिक्स लेन का काम धीमी गति से होने के कारण लोग परेशान हैं। नालियों को तोड़ दिया गया है, जिससे बारिश होने पर खस्ताहाल सड़क तालाब बन जाती है। इससे हादसे होते हैं।