फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गैंग को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर के पास से ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से नशीला पाउडर, चोरी के चार मोबाइल और नकदी बरामद किया।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह, उपनिरीक्षक डीपी यादव, आरपीएफ के एसआई बाल गंगाधर की टीम रात में पौने दो बजे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर लोकेशन बाक्स के समीप तीन युवक संदिग्ध हाल में दिखे। पकड़ कर पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम सनी निवासी काली महाल, मोहम्मद सद्दान निवासी पोसुआ पटनिया थाना रीगा सीतामढ़ी बिहार और रिंकू चौहान निवासी मोहल्ला पक्का पोखरा शहर कोतवाली मिर्जापुर बताया। तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की चार मोबाइल, 314 ग्राम नशीला पाउडर, 27 सौ रुपये नकद बरामद हुआ। निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि तीनों लगातार ट्रेनों में और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चुरा रहे थे। गिरफ्तार सनी पर एनडीपीएस एक्ट सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं तो रिंकू चौहान पर भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें