फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिलिंडर फटने से घर जमींदोज, 5 घायल

विज्ञापन
चहनियां के चकनौदर गांव में विस्फोट के बाद बिखरा पड़े सिलिंडर के अवशेष। संवाद - फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के चकनौदर गांव में भरत यादव के करकट से बने घर में मंगलवार की रात में घरेलू गैस सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि करकट का मकान जमींदोज हो गया। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में लालव्रत यादव की पत्नी शकुंतला देवी (38), शुभम यादव (17), शिवम यादव (14), भरत यादव के पुत्र राहुल यादव (18), जोगिंदर यादव (20) घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को पीएचसी चहनिया ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की दोपहर में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर के बाहर बंधे पशुओं को भी चोटें आईं हैं। गृहस्थी का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें