फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से 16 हजार नगदी सहित हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। चोरों ने बुधवार की रात सरेहुआ नहर के समीप परचून की दुकान को निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर उसमें रखी 16 हजार नगदी सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। सरेहुआ कला गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की सरेहुआ नहर के समीप परचून की दुकान है। बुधवार की देर शाम वे दुकान बंद कर घर चले आए। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी होने पर आनन फानन में पहुंचे तो दुकान की दशा देखकर सन्न रह गए। दुकानदार ने तुरंत फोन कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना किया। घटना को लेकर दुकानदार ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें