फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एलबीएस में इसी वर्ष, शुरू होगा ‘ओ लेवल’ और ‘ट्रिपल सी’ का भी कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर का सबसे पुराना महाविद्यालय अब नए कलेवर में दिखेगा। समय के साथ-साथ शिक्षा के बदलते प्रारूप के साथ ये महाविद्यालय भी कदमताल करने लगा है। महाविद्यालय में इसी वर्ष कंप्यूटर के ‘ओ लेवल’ और ‘ट्रिपल सी’ के कोर्स की शुरुआत हो जाएगी। प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रों को जल्द ही ई-लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की ओर से नवीन और पुराने परिसर में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए ई लाईब्रेेेरी की सुविधा बहाल की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं कई लेखकों की महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक किताबें अपने मोबाइल पर आसानी से पढ़ सकेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से एक कोड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से उन्हें इस लाईब्रेरी के उपयोग की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। कॉलेज में जल्द ही ट्रिपल सी और ओ लेवल कोर्स की शुरुआत होगी । इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। जल्द ही इस कोर्स को कैंपस में बहाल कर दिया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को ई लाईब्रेसी की सुविधा प्रदान किए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शुल्क जमा करने के बाद कुछ आवश्यक कार्रवाई पूरी की जानी है, जिसके बाद विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।-प्रो. उदयन मिश्रा, प्राचार्य, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें