फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी होगी बोर्ड परीक्षा में आनलाइन हाजिरी

Fri, 12 Feb 2016 02:00 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट  परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक गुरुवार को महेंद्र  टेक्निकल  इंटर कालेज में हुई।
विज्ञापन


जिसमें परिषद की ओर से जारी  निर्देशों की जानकारी दी  गई। डीआईओएस की मानें तो नए नियमों के तहत परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति की सूचना आनलाइन दी जाएगी। 

केंद्र  व्यवस्थापकों को सिमकार्ड उपलब्ध कराने के साथ ही शनिवार को मुगलसराय में प्रशिक्षण दिया जाएगा।   
अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने  कहा कि यूपी बोर्ड की  परीक्षाओं को नकल विहीन  संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

एडीएम  परीक्षा के लिए  नोडल अधिकारी नामित हैं तो  संबंधित उप जिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त  किया गया है। इसके  अतिरिक्त 22 सेक्टर  मजिस्ट्रेट भी परीक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


 कहा कि परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग न हो इसके लिए  सभी  केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट  सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती  राय ने बताया कि  बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से  21  मार्च तक  चलेंगी। इस दौरान परीक्षा भवन में कक्ष निरीक्षकों और परीक्षार्थियों को मोबाइल ले जाने  की अनुमति नहीं होगी।

कापियां जमा करने  के लिए  चंदौली और चकिया में संकलन केंद्र बनाए गए हैं। उपनियंत्रक संकलन केंद्र डा.  रामचंद्र शुक्ल  ने बताया कि तय समय सीमा  के भीतर कापियां जमा नहीं करने पर संबंधित परीक्षा केंद्र को स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन


 इस अवसर  पर  बीएसए  पीसी यादव,  तहसीलदार  गुलाब चंद्रा आदि उपस्थित रहे।  संचालन डा.  रामचंद्र शुक्ल ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें