फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यह तालाब नहीं, सरकारी स्कूल है जनाब

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। जलभराव की यह तस्वीर किसी तालाब की नहीं बल्कि चंदौली के एक स्कूल की है। यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से जरा सी बारिश होने पर स्कूल परिसर में भारी जलभराव हो जाता है। इससे पठन-पाठन बाधित होता है। बरामदे में प्रार्थना कराई जाती है, खेलकूद बंद रहते हैं।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों हो रही बारिश से महमूदपुर जमालपुर प्राथमिक विद्यालय के पूरे परिसर में भारी जलभराव हो गया है। पानी और कीचड़ से एक कक्षा से दूसरे कक्षा में जाने में बच्चों और शिक्षकों को दिक्कत हो रही है। कई दिनों से पानी भरने और कीचड़ के कारण फीसलन होने से बच्चे गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। स्कूल में जलभराव की सूचना के बाद ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह को मिट्टी गिरवाने के लिए कहा था। उन्होंने कुछ मिट्टी डलवाया लेकिन बारिश आ जाने के बाद पूरी मिट्टी नहीं पड़ पाई। बाद में मिट्टी और डाल दी जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने कहा कि जलभराव से परेशानी है। ग्राम प्रधान ने आधी मिट्टी डलवाई है और बाकी बरसात के बाद डलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें