फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हत्या का फरार चल रहा तीसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में विगत शनिवार को चिखना की दुकान पर पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया था। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने सोमवार को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में विगत शनिवार को चिखना की दुकान पर मात्र 14 रूपये के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें गांव का ही मिंटू चौहान (45) गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए मुगलसराय एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। टीम ने दो दिन के अंदर तीसरे आरोपी कुरहना गांव निवासी छोटू उर्फ खेसारी को सोमवार को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके निशानदेही पर पुलिस ने पटपरा गांव के एक अहाते से घटना में प्रयुक्त रॉड को भी बरामद कर लिया है। भुपौली के चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हत्या के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें