फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के कनेरा गांव में एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर लाखों रुपए के गहने और नगदी समेट ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। कनेरा गांव निवासी पीआरडी कर्मी झलमल सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। बुधवार को झलमल पास के गांव में आयोजित तिलक समारोह में गये थे। रात में करीब एक बजे लौटे और सो गये। देर रात घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को भोर में उनके भाई होरी लाल उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने फोन कर घर के लोगों को जगाया तो आंगन में सामान बिखरा पड़ा था। पता चला कि घर से एक अटैची, तीन बक्सा और एक ट्राली बैग गायब है। ग्रामीणों के साथ खोजबीन करने पर घर से करीब दो सौ मीटर दूर गेंहू के खेत में सारे बक्से बरामद हुए लेकिन उसमें रखी सोने की सिकड़ी, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल और करधनी समेत अन्य आभूषण गायब थे। परिवार वालों ने बताया अटैची में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए भी चोर ले गये हैं। झलमल ने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण बनवाये थे। वहीं, घर की छत की ढलाई के लिए रुपये रखे हुए थे। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें