फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ करें सरकारें : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार की रात बक्सर से लौटते समय चंदौली के किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश की सभी सरकारों से किसानों का कर्ज तत्काल माफ करने की मांग की। साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के हित में उनकी लड़ाई जारी रहेगी। लोकसभा चुनाव बाद किसानों की मांग को लेकर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि किसानों का कर्ज सरकारें तत्काल माफ करें। जब तक स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट और एमएसपी कानून की गारंटी नहीं मिल जाती, तब तक सरकार किसानों के कर्ज माफ करे। कहा कि किसानों को फसलों की उचित कीमत नहीं मिल रही। सरकार का मकसद है कि किसानों को तंग करो ताकि वे अपनी जमीन उद्योगपतियों को बेच दें। यूनियन किसानों के हर मुद्दे को लेकर चुनाव बाद आंदोलन शुरू करेगा। इसके पहले उन्होंने धरहरा में देवमणि चतुर्वेदी और मनिहरा में राम अवतार सिंह के घर पहुंचकर किसानों में जोश भरा। उन्होंने किसान यूनियन का सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। वहीं, भूपौली के किसान नेता स्व. जगदीश यादव के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, प्रदीप, रामअवध, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें