फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना, दो जगह से 27 लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी/चंदौली। चोरों ने शुक्रवार की रात बबुरी और सदर थाना क्षेत्र में दो घरों को पूरी तरह से खंगाल लिया। दोनों स्थानों से चोर 27 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के गहने व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। बबुरी थाने के जगदीशपुर गांव में चोर घर में रखे 22 लाख रुपये मूल्य के गहने उठा ले गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में पांच रुपये मूल्य के सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की रात बुल्लू यादव अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर के आंगन में उतरे और कमरों को बाहर से बंद कर साड़ी से कुंडी को बांध दिया। इसके बाद चोर ने घर की तीन महिलाओं के गहने उठा ले गए। मोनी यादव के मंगलसूत्र, दो लाकेट, चार सोने की अंगूठी, झुमका, सोने की सूई-धागा, सोने का ओम लाकेट, तीन चांदी की पायल, दो सोने की चेन, चांदी की ब्रेसलेट, बेरवा, मीना, सोने की दो नथिया, 30 हजार रुपये नकद निकाल ले गए। इसके अलावा पुनीता यादव की सोने की हार सेट, मंगलसूत्र, नथिया, झुमका, सुई धागा, लाकेट, पांच अंगूठी, मांग टीका, चांदी की करधनी, चार पायल, मीना तथा 15 हजार नकद और आशा देवी की सोने की कनफूल, अंगूठी, चांदी की तीन पायल, चांदी की सिकड़ी, दो करधनी और तीन लाख नकद चोर उठा ले गए। बुल्लू यादव ने गहनों की कीमत 22 लाख रुपये के करीब बताई है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्दी ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, सदर थाना क्षेत्र के हाईवे के नवीन मंडी चौकी के माधोपुर और नरसिंहपुर खुर्द गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाने की कोशिश की। माधोपुर निवासी प्रभु नारायण उपाध्याय के घर एक लाख रुपये नकद समेत चार लाख रुपए मूल्य के गहने चोर उठा ले गए। वहीं नरसिंहपुर खुर्द में दो घरों में लोग जग गए। इसके चलते चोर वहां से भाग गए। चोरों ने पहले माधोपुर गांव निवासी प्रभु नारायण उपाध्याय के मकान को निशाना बनाया। जहां शुक्रवार की रात परिवार सो रहा था। भुक्तभोगियो के अनुसार चोर पिछले दरवाजे को राॅड से तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके बच्चों के कमरे में घुसकर चोर अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर एक लाख नकद और लाखों रुपये मूल्य के गहने उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने नरसिंहपुर खुर्द में हरिमोहन श्रीवास्तव और कन्हैया लाल श्रीवास्तव के घर को भी निशाना बनाया, लेकिन परिवार के लोगों की नींद खुल जाने से वहां से भाग गए। शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें