फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बड़गांवा गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव के बुधवार की दोपहर में चोरों ने घर में घुसकर दो घरों से बक्से का ताला तोड़कर जेवरात सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

गांव के लाल बहादुर पाल व सुबास पाल का घर अगल बगल है। बुधवार की दोपहर लाल बहादुर की पत्नी घर में ताला बंद कर गांव से बाहर पाही पर चली गयी। घर पर एकांत पाकर चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गये। वही घर में रखे बड़े बक्से का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये, सोने की चेन, कनफूल व चांदी की पैंजनी , करधनी सहित अन्य समान ले गये। पाही से घर वापस आने पर ताला टूटा व आंगन में बिखरा समान देख अचंभित हो गयी। वही पास के मकान सुबास के घर में भी रखी आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपए नगद व जेवर ले जाने में सफल रहे। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई अनिल सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें