फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरों ने तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट नयी बस्ती में सिराज अली के बंद घर से शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और पचास हजार रुपये की नकद चुरा लिया। शनिवार की सुबह परिवार वालों ने फोन से इसकी सूचना पुलिस को दी। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट नई बस्ती निवासी सिराज अली प्राइवेट बैंक में नौकरी करते है। शुक्रवार को उनकी पत्नी कौसर जहां पिता की तबीयत बिगड़ने पर घर बंद कर धानापुर स्थित अपने मायके चली गईं। रात में चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। उन्होंने घर के दो कमरों का भी ताला तोड़ दिया। आलमारी में रखे लगभग पचास हजार रुपये और तकरीबन तीन लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए। शनिवार की सुबह जब इसकी जानकारी पास पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना सिराज के परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें