फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुरी और अलीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने तोड़े दुकान के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी तक बदमाशों ने हत्या, लूट और अपहरण कर पुलिस के नाक में दम किया था, अब चोरों ने भी पुलिस को चुनौती देना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात चोरों ने बबुरी और अलीनगर थाना क्षेत्र में दुकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बबुरी संवाददाता के अनुुसार थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रामचंद्र की पांडेयपुर में कपड़े व परचून की दुकान है। बुधवार की रात चोर ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर दुकान में घुस गये और वहां गल्ले में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह रामचंद्र टहलते हुए जब दुकान के पास पहुंचा तो वहां शटर का टूटा हुआ ताला देखकर उसके होश उड़ गये। इसके बाद उसने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस घटना पर मुआयना कर पीड़ित थाने पर आकर शिकायत करने की बात कहकर लौट गई। पीड़ित के अनुसार दुकान में गिट्टी खरीदने के लिए 85 हजार समेत दिनभर में हुई आमदनी के साथ अन्य कार्यो के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक रख हुए थे।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के भुपौली पुलिस चौकी अंतर्गत धनिका गांव निवासी ओंकार नाथ पांडेय की दुकान का शटर चाड़कर घुसे चोरों ने दुकान में रखे पांच हजार रुपये नगदी समेत दस हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। लोगों के अनुसार चार माह पूर्व भी उसी दुकान में चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें