फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आधी रात घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेट ले गए

विज्ञापन
धानापुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने धानापुर थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे चोर घर में घुस गए। उन्होंने घर में रखे बक्से और अन्य सामान को खंगाला और सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, तीन अंगूठियां, सोने की बिछिया, दो जोड़ी झुमके, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण और 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जांच और सामान बरामद करने की मांग की। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें