फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये 45 हजार रुपये नगद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के समीप रामनगर मार्ग स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 45 हजार रुपये समेत अन्य सामान उड़ा दिये। पीडि़त दुकानदार की सूचना पर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मामले की छानबीन में लगे रहे। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कटेसर गांव के समीप रामनगर मार्ग पर मनोज यादव की बीज की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गये। इसके बाद वहां रखे 45 हजार रुपये समेत पास बुक व अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद किसी ने इसकी सूचना मनोज को दे दी। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गये और इसकी जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। पीडि़त की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं बुधवार की सुबह जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मनाथ सिंह मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें