फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ठंड बढ़ने पर चोर हुए सक्रिय, एक महीने में चार घटनाएंं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली का जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक माह के अंदर चोरोंं ने चार घटनाओं को अंंजाम दिया है। इनमें से खुलासा एक का भी नहीं हो पाया है। क्षेत्र में हो रही उचक्कागिरी और चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस की गश्त से भी चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे के भरोसे चोरों को पकड़ने में जुटी है। तीन नंवबर को जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं सामने आई। इसमें पहली घटना मढ़िया गांव में हुई।
जहां आलोक त्रिपाठी के घर में घुसे चोरों ने सात लाख रुपये मूल्य के आभूषण समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं बहादुरपुर गांव स्थित एक स्क्रैप गोदाम में भी चोरी का मामला सामने आया। गोदाम स्वामी के अनुसार उनके यहां से दस हजार रुपये मूल्य का स्क्रैप चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उचक्कों ने तीन दिसंबर को जलीलपुर गांव स्थित बगीचे वाली रोड पर स्थित एक फर्म के बाहर खड़ी कार में बैठे चालक को झांसा देकर बैग पर हाथ साफ कर दिया था। बैग में तीन लाख रुपये पड़े थे।
इन मामलों की जांच में पुलिस अभी जुटी ही थी कि 8 नवंबर को बहादुरपुर गांव स्थित एक सराफा दुकान में चोरी का मामला सामने आया । दुकान स्वामी अमन सिंह ने बताया कि घर में दादी का देहांत हो जाने के कारण दुकान बंद थी।
सोमवार की सुबह जब दुकान खोली तो तिजोरी में पड़ लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सभी घटनाओं के खुलासे के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है। चोरी की घटनाओं का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें