फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में घुसे चोर ने महिलाओं पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित घर में घुसे चोर ने एक महिला और उसकी दो बहुओं को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर चोर दीवार फांदकर भाग गया। घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया है। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के जमसोत गांव निवासी दो भाई राजाराम और बृजेश खरवार मंगलवार को भोर में नित्य क्रिया के लिए जंगल चले गए थे। महिलाएं घर में सो रही थीं। इसी बीच गांव का ही एक युवक चोरी की नीयत से घर में घुस गया। वह कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर रहा था कि राम पतिया की दोनों बहुओं मीरा (35) व चंदा (31) की आंखें खटपट की आवाज सुनकर खुल गईं। जैसे उनकी नजर चोर पर पड़ी तो दोनों शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर उनकी सास रामपतिया भी पहुंच गई। पकड़े जाने के डर से चोर ने अचानक रामपतिया के गले पर चाकू लगा दिया और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो सबकी जान ले लेगा। बहुओं ने युवक से चाकू छीनना चाहा तो उसने वार कर दिया। इससे महिलाओं के बाजू व शरीर के कई हिस्सों पर काफी चोटें आईं। इसके बाद चोर घर में ही चाकू फेंक दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ चकरघटृटा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें