फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के जायसवाल स्कूल रोड पर धान रोपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित जायसवाल स्कूल मार्ग पर जलभराव से काफी दिक्कत हो रही है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मार्ग पर धान रोपकर विरोध जताया।
विज्ञापन


नगर में कई सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों से चलते चलना कठिन हो गया है। नगर में जायसवाल स्कूल मार्ग पर जलभराव होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धान रोपकर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि जायसवाल स्कूल-पथरा-कैथापुर मार्ग पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गड्ढे हैं। जलभराव से स्कूली बच्चों की किताबें और यूनिफॉर्म खराब हो रहे हैं। लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। इस मौके पर दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, ट्रीजा एलियट समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें