फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महाशिवरात्रि पर होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बीते 12 फरवरी से मरम्मत व मेंटनेंस का काम शुरू किया गया था। इस दौरान जर्जर तारों व खंभों को बदलने के साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई। ट्रांसफाॅर्मरों में कैपेसीटर बैंक भी लगाए गए हैं, ताकि लोगों को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का सामना न करना पड़े। विभाग का दावा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। इसके लिए सभी एक्सईएन, एसडीओ, अवर अभियंताओं और लाइनमैनों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कहा गया है कि महाशिवरात्रि पर्व पर किसी तरह की बिजली कटौती न हो। इसके लिए सभी अभियंताओं व उपखंड अधिकारियों को फॉल्ट की सूचना पर लाइनमैनों को भेजकर तुरंत गड़बड़ी दूर कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि निगम के सभी अवर अभियंताओं व लाइनमैनों की छुट्टियां निरस्त कर फील्ड में मौजूद रहने को कहा गया है। फरवरी माह के आरंभ में ही निगम के अधिकारियों को शिवालयों के आसपास जर्जर विद्युत तारों को बदलने के निर्देश दिए गए थे। जिले में लगे 250 से 400 केवीए क्षमता के सभी ट्रांसफाॅर्मरों में कैपेसीटर बैंक लगवाए गए हैं। इससे लो वोल्टेज की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें