फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भटके वृद्ध को 12 दिन बाद आरपीएफ ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ भीड़ प्रबंधन के साथ ही भटके लोगों को परिजनों से मिलवाने का काम भी कर रही है। आरपीएफ के जवान बीमार लोगों को अस्पताल भी पहुंचा रहे हैं। आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को 12 दिन से भटके वृद्ध को परिजनों से मिलवाया। वहीं 11 वर्षीय बालिका को भी परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के जोते जानकी निवासी कामदेव तुरी (65) परिजनों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। अत्यधिक भीड़ के कारण उनका साथ परिजनों से छूट गया और वे भटकते हुए 12 दिन बाद पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। यहां आरपीएफ के आरक्षी प्रिंस चावला की नजर पड़ी तो उन्होंने वृद्ध से बात की। इसके बाद मोबाइल फोन नंबर से वृद्ध के परिजनों से बात की। परिजनों के स्टेशन पर आने पर वृद्ध को उनके हवाले कर दिया। उधर, अत्यधिक भीड़ में अपने मामा के साथ कानपुर जा रही बिहार के पटना निवासी 11 वर्षीय सौम्या पुत्री धीरज कुमार झा बिछड़ गई। पीडीडीयू स्टेशन पोस्ट के उप निरीक्षक सरिता गुर्जर की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने पूछताछ के बाद लड़की के पापा के मोबाइल फोन नंबर पर सूचना दी। उसके बाद बालिका को उसके परिजनों तक सही सलामत पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। सोमवार की रात पीडीडीूय जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर जाते समय बिहार के नालंदा जिला निवासी सत्येंद्र (45) पुत्र विष्णु यादव को मिर्गी का दौरा आया और वे अचेत हो गए। आरपीएफ के जवानों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह प्लेटफॉर्म संख्या दो पर डाक कार्यालय के समीप गंगा चौधरी निवासी बक्सर की तबीयत खराब होने पर आरपीएफ के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें