फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। किसानों की मांग पर अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार अब सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गेहूं की फसल को अगलगी से बचाने के लिए किसान दिन में बिजली कटौती की मांग कर रहे थे। शार्ट सर्किट से अगलगी की घटनाओं को देखते हुए किसानों ने फसल कटने तक दिन में बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग उठाई थी। इस पर अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लिए नए विद्युत शेड्यूल का निर्धारण किया गया है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित ककरैत, असना, जेवरियाबाद, ररुआ, धीना, विश्व बैंक और डेढ़गांवा फीडर से 100 गांवों, 70 राजकीय नलकूप और दर्जनों मोबाइल टावरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। विद्युत निगम ने एक सप्ताह पूर्व सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल बनाया था लेकिन पिपरदहा ,बरहनी और कारौती में हुई अगलगी की घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार से शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। अब सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह का कहना है कि किसानों की मांग पर सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें