फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली, विद्युत निगम ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिवाली पर निर्बाध और भरपूर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए मुगलसराय डिवीजन के चंदासी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों में जर्जर बिजली के तार बदलने के अलावा विद्युत भार कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


चंदासी उपकेंद्र के कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्या आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधीक्षण अभियंता विनोद यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारी शिफ्ट वाइज ड्यूटी करेंगे। सभी अधिशासी अभियंता,एसडीओ व जेई अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे । वहीं चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि नगर में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक माह से तैयारी की जा रही थी। पुराने तारों को ठीक किया गया तथा उनसे उलझे पेड़ों की टहनियों को छांटा गया। बताया कि दिवाली के दिन गड़बड़ी आने पर मरम्मत कार्य के लिए कर्मचारियों की तीन टीमें गठित की गई है जो 24 घंटे कार्य पर रहेंगी। नगर में कही आपूर्ति बाधित होने पर चंदासी उपकेंद्र के ट्रोल फ्री नंबर 9453047988 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें