चहनिया। स्थानीय विकास खंड के नादी गांव में बिजली के तार लटकने से यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थिति यह है कि हाई वोल्ट तार गांव के मुख्य मार्ग के किनारे मकान और तालाब को स्पर्श कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज गांव के लोगों ने रविवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नादी गांव के सड़क के किनारे प्रदीप चौबे और अखिलेश चौबे का मकान बना है। बिजली का तार ढीला होकर मकान और पोखरी को स्पर्श कर रहा है। आंधी तूफान के दौरान तार मकान और पोखरी से टकराता रहता है। इससे खतरे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बिजली का तार पिछले पांच वर्षों से लटक रहा है। बिजली विभाग जेई सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस संंबध में विद्युत निगम के जेई संतोष कुमार ने कहा कि तार जर्जर होने की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर इसे ठीक करा दिया जाएगा। नारेबाजी करने वालों में लुकमान खान, खुर्शीद खान, अखिलेश चौबे, प्रदीप चौबे, सोहेल खान, अरविंद, सीताराम, ओम प्रकाश, भगेलू यादव रहे। संवाद