फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुआं पाटने गई वन विभाग की टीम से हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। अमदहा चरणपुर गांव में मंगलवार की सुबह वन विभाग के जय मोहनी रेंज के कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे और प्रताप कोल के घर के पास बने वर्षों पुराने कुएं को बिना किसी पूर्व सूचना के पाटना शुरू कर दिए। इसका परिवार वालों ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध से नाराज वन विभाग के कर्मियों ने घर में आग लगा दी। प्रताप की पत्नी ने नौगढ़ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रताप कोल की पत्नी नागवंती ने बताया है कि उनके परिवार के लोग 30 साल से कुएं के पानी का उपयोग कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने जबरन जेसीबी से पाटना शुरू कर दिया। जब उनके पति ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का उपयोग किया और मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर पति-पत्नी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके घर में आग लगा दी। इससे घर जल गया। इस संबंध में वन विभाग के जय मोहनी के रेंजर मकसूद हुसैन का कहना है कि ने विभाग को आईजीआरएस के माध्यम से जानकारी मिली थी कि वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जांच के दौरान भूमि पर अवैध रूप से दो कुएं मिले। दो उन्होंने बताया कि दोनों कुएं को विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से पाट दिया तो प्रताप के परिवार वालों ने कुल्हाड़ी-फरसा लेकर विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा लिया। अब वे अपना कपड़ा फाड़कर झूठा आरोप लगा रहे हैं। नौगढ़ थानाध्यक्ष रमेश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें