फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं के समाधान में देर न हो : डॉ. बबीता

विज्ञापन
चंदौली में बच्चे को अन्न प्रशासन करातीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान। स्रोत: - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
चंदौली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को चंदौली पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी समस्याएं आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला की समस्या के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ‘मिशन शक्ति’ अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाज में जागरूकता और साहस का परिचय देने वाली 26 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन बालिकाओं ने बाल विवाह का विरोध करते हुए सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज उठाई थी। आयोग अध्यक्ष ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा निराश्रित बालिकाओं के पालन-पोषण और संरक्षण के कार्य में लगे संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करने वाले संस्थानों का योगदान सराहनीय है।
इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि महिला संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी आदि रहे।

नवजात बेटियों के जन्म पर मनाया कन्या जन्मोत्सव
चंदौली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय व मातृ शिशु विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने महिला वार्ड और अल्ट्रासाउंड कक्ष में जाकर मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। मातृ शिशु विंग में नवजात बच्चियों के जन्म पर आयोग अध्यक्ष ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर खुशी साझा की और नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मान पत्र व किट देकर सम्मानित किया।



डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों के जन्म पर उदास होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से बेटा-बेटी में भेदभाव न करने और बेटियों को भी बेहतर शिक्षा व अवसर देने की अपील की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी वाई.के. राय, उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें