फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं-सुंदर राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम जीवन में यज्ञ, जप, तप, पूजा तथा तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सत्कर्म करते हैं, लेकिन व्यक्ति को इसका लाभ तभी मिलता है जब व्यक्ति सत्य का पालन करता है। सत्य का पालन न करने पर व्यक्ति को उसके सत्कर्म का लाभ नहीं मिलता है। ये बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास के दौरान शुक्रवार को सुंदर राज जी महाराज ने कही। महाराज ने कहा कि सत्य बोलने वाला व्यक्ति थोड़े समय के लिए परेशान हो सकता है, लेकिन अपने कर्तव्य से कभी भटक नहीं सकता। उस पर सदैव नारायण की कृपा बनी रहती है। सत्य के समान इस संसार में कोई दूसरा धर्म नहीं है। राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाते हुए कहा कि वे हमेशा सत्य के मार्ग पर चले और कुछ समय के लिए परेशान भी हुए लेकिन धर्म व सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। कृष्ण व कंस की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण को मारने के लिए कंस ने एक से बढ़कर एक प्रयास किया लेकिन सत्य रूपी भगवान को नहीं मार सका। इस दौरान अलका सिंह, प्रगति सिंह, माधुरी, कमला, उषा, पुष्पा, गोपाल प्रसाद खरवार, मृत्युंजय सिंह, उपेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, जनार्दन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें