फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तहसील, कचहरी और अस्पतालों में पार्किंग नहीं, सड़कों पर खड़े होते हैं वाहन, लगता है जाम

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर ​स्थित पीपी सेंटर के गेट पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में सार्वजनिक स्थलों पर पार्किंग की समस्या जटिल होती जा रही है। जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल, तहसील और कचहरी जैसे स्थलों पर पार्किंग नहीं होने से लोग सड़कों पर वाहन खड़े करते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती, जिससे मरीजों, तीमारदारों, अधिवक्ताओं और फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को होती है। अस्पताल पहुंचने पर सबसे पहले वाहन खड़ा करने की जगह तलाशनी पड़ती है। जगह नहीं मिलती तो लोग सड़क किनारे या गलियों में वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती। मरीज को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।

तहसील और कचहरी में भी ऐसे ही हालात है। अधिवक्ताओं और वादकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग नहीं है। मजबूरी में वाहन सड़क के दोनों किनार खड़े किए जाते हैं। इससे सुबह से शाम तक यातायात का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन

-

कोट-

- राजकीय महिला अस्पताल के बाहर वाहन खड़े रहते हैं। बैठक में नगर पालिका से वाहन स्टैंड बनाने की मांग की जाती है। अस्पताल के बाहर यातायात पुलिस तैनात रहती है, ताकि जाम न लगे। अन्य स्थानों पर भी जहां ऐसी समस्या है, स्थानीय निकाय से बातचीत कर स्टैंड बनाने की मांग की जाएगी। - कृष्णमुरारी शर्मा, सीओ, यातायात

- सकलडीहा तहसील में आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। - आकांक्षा सिंह, एसडीएम।

पीडीडीयू नगर स्थित पीपी सेंटर के गेट पर खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें