भीषण गर्मी और धूप में लोग सड़क पर निकलना नहीं चाहते हैं। ऐसे में पुलिस वालों को तपती सड़क पर चमड़े के चूते पहनकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। शहर में कानून व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रतिदिन सिपाहियों की ड्यूटी सड़क पर लगाई जाती है। दिनभर गश्त से लेकर घंटों तक सड़क पर खड़े रहकर सिपाहियों द्वारा ड्यूटी की जाती है। उमस भरी भीषण गर्मी में यातायात व्यस्था संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। कुछ चौराहों पर तो पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। इनसेट
लगातार खड़े रहने से शरीर पर पड़ता है दुष्प्रभाव
पीडीडीयू नगर। दिनभर खड़े रहने का सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिला चिकित्सालय के डॉ. संजय कुमार ने बताया कि लगातार खड़े रहने पर दिल टखनों, पिंडलियों और पांव तक पर्याप्त खून नहीं पंप कर पाता है। इसमें पुराना खून एकत्र होता रहता है। ऑक्सीजन, पोषण और जहरीले तत्वों को हटाने वाला ताजा खून नहीं प्रवाहित होने पर मांसपेशियों मे दर्द होने लगता है। लगातार खड़े रहने से पैरों पर दबाव पड़ता है और इससे नशे टेढ़ी हो जाती हैं। पुलिसकर्मियों को बीच-बीच में थोड़ी देर आराम करना चाहहे। पैरों को हल्के हाथ से सहलाना चाहिए, जिससे खून का बहाव निरंतर बना रहे।