फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व आते ही अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों की बढ़ जाती है सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर्व के नजदीक आते पटाखा बेचने वालों की सक्रियता भी बढ़ गई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में तीन बड़े लाइसेंसधारी पटाखा व्यवसायी हैं जो कि वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वहीं इस समय अवैैध तरीके से पटाखा बेचने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं। पिछले दस वर्षों में जिले अब तक बड़ा ब्लास्ट चकिया में हो चुका है। वहीं पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

दीपावली पर्व में पीडीडीयू नगर में पटाखे की दुकानें सज जाती है। यहां तीन बड़े पटाखा व्यवसायी हैं। वहीं त्योहार में 30 से 35 लोग कुछ दिनों के लिए लाइसेंस जारी कराकर पटाखा बेचते हैं। इसकी आड़े में कई लोग ऐसे भी है जो अवैैध तरीके से पटाखा बेचने का कार्य करते हैं। जिले में अब तक एक बड़ा ब्लास्ट हो चुका है। 28 फरवरी 2017 को चकिया कोतवाली क्षेत्र के मां दुर्गा नगर में एक घर की छत पर रखे विस्फोटक पदार्थों में ब्लास्ट हुआ था। उसमें एक महिला की मौत हो गई थी वहीं उसकी सात वर्ष की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। विस्फोट इतना अधिक खतरनाक था कि महिला के मांस के टुकड़े पचास मीटर दूर एक बस्ती में जाकर गिरे थे।
घटना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से मौके से सल्फर, एल्मुनियम पाउडर, चारकोल, पटाखे के फ्यूज समेत अन्य सामान बरामद हुए थे। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 28 मार्च 2018 को जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित एक मकान से अवैध तरीके से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया था। उस दौरान पुलिस को वहां 60 किलोग्राम बारूद, 30 किलोग्राम गंधक पाउडर, 130 सुतली बम, आठ किलोग्राम लोहे व पांच किलोग्राम एल्युमिनियम का बुरादा सहित बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए थे। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पटाखा व्यवसायियों के लाइसेंस जांच के लिए सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं अवैध पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें