चहनिया। क्षेत्र के नैढ़ी गांव में नाबदान के पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। सड़क पर पानी लगा होने के कारण लोग नाबदान के पानी से होकर गुजरने को विवश है।
चहनिय क्षेत्र के नैढी गांव के बस्ती में करीब 500 लोग निवास करते है । बस्ती को जाने वाले मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है । नाबदान के पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नही है । जिससे मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है । लोगों को नाबदान के पानी से होकर गुजरना पड़ता है । कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। नाबदान के पानी से उठने वाली बदबू से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। गांव के रहने वाले इरफान अहमद ने कहा कि कइ्र बार इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव के वीरेन्द्र, छोटेलाल, लल्लन राम, रामविलास, धर्मेंद्र, बलराम, जीरा देवी, सुदामी देवी, नारायण, गुलाब, शीतल आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।