फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार व खंभों से अनहोनी की आशंका बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के गांवों के समीप से होकर गुजर रही जर्जर तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर के जमानिया से होती है। आपूर्ति के लिए कंजेहरा, असना, पई, कुसी, सुढना, बकौडी, कंदवा आदि गांवों के पास से खंभे के सहारे तारों को गुजारा गया है। तार व खंभे दोनों ही काफी जर्जर हो चुके हैं। खंभों व तारों को सही करने के लिए ग्रामीण कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। बावजूद इसके अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है। क्षेत्र के रामप्रिय राय, संजय सिंह, संतविलास सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि का आरोप है कि समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, इसके बाद भी तार व खंभों को दुरुस्त नहीं किया गया। जिससे हवा चलने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें