नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में रेलकर्मी रामचंद्र सिंह चौहान के बंद पड़े मकान से चोरों ने सात हजार नकदी समेत चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की।
करीब आठ दिन पहले रामचंद्र अमोघपुर से जपला गये थे। रविवार की शाम उनके पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखकर पहले तो डोर बेल बजाई। जब घर से कोई नहीं निकला तो भीतर जाकर देखा तो घर में समान बिखरे थे। उन्होंने इसकी सूचना रामचंद्र को फोन पर दी। घटना की जानकारी होने पर रामचंद्र सोमवार को जपला से अमोघपुर पहुंचे। जहां उन्होंने घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए देखें। कई सामान घर से गायब भी मिले। उन्होंने अलीनगर थाने में तहरीर दी। बताया कि उनके घर से चार लाख के आभूषण, एक लैपटॉप व सात हजार नकदी चोरी हुई है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।